CG – “तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न”, “महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय पारित”…

“तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न।”
“महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय पारित।”
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर की महत्वपूर्ण बैठक कर्मचारी भवन कलेक्टरेट रोड जगदलपुर में संध्या 4:00 बजे संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में संघ की महत्वपूर्ण बैठक गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़, अतुल शुक्ला संभागीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक को संबंधित करते हुये प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय चौहान के शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित पदाधिकारी के संगठन को मजबूती के लिए कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा कर्मचारियों की समस्याओं एवं निराकरण करने संबंधी जानकारी पर जोर दिया ।संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने संगठन मे पारदर्शिता के साथ चलने तथा त्रैमासिक आमसभा करने की बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौहान ने अपने कार्य को किस प्रकार से बेहतर किया जा सकता है एवं गठन करने संबंधी बातों पर विशेष जोर दिया तथा बस्तर जिले के सभी कर्मचारी के साथ में संघ का पुनर्गठन करने की अपनी कार्य योजना की बात कही। उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों के संगठन में जोड़ने पर विशेष जोर दिया। आजीवन वार्षिक सदस्य बनाने पर शीघ्र प्रारंभ करने की योजना बनाई। संघ के प्रत्येक सदस्य को संघ के प्रति कार्य करने को कहा गया।
आज की बैठक में मनोज कुमार ,राम प्रभाकर मिश्रा ,मनोज महापात्र, अरशद हुसैन ,प्रमोद पांडे ,जी एल यादव ,रूपेश चौहान संतोष राजपूत आशा दान ,परवीन महतो ,नीलम मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


