CG-पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल में घुसा दामाद, अपनी सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी की हालत गंभीर….इलाके में फैली सनसनी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोवा इलाके में बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर अपने सालियों को पर गोली चला दी. एक युवती की मौत हो गई। वहीं, दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
माथे पर गोली लगने से गीतांजलि की मौत
मृतक युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम दुर्गेश्वरी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर जीजा ने सालियों पर चलाई गोली
आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और घर में मौजूद अपनी दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।
आरोपी जितेन्द्र वर्मा
डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।



