धमतरी

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार…

धमतरी जिले के सिहावा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है…

सिहावा थाना पुलिस ने 37 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार तीसरी बार मिली इस बड़ी सफलता से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, साकरा वनोपज जांच नाका पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाके पर सघन वाहन जांच शुरू की…इसी दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा टीयूवी वाहन को रोका गया…तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ…

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भवानीपटना से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि धमतरी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पूरी सख्ती बरत रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button