अन्य ख़बरें

CG – लावर में फरवरी मार्च का 12 सौ हितग्राहियों का राशन डकार गया उचित मूल्य दुकान संचालक जानें क्या बोले अधिकारी पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह में बीते 2025 में राशन वितरण कों लेकर शिकायत किया गया था पर सालों बीत जानें के बाद भी शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं कि गई हैँ उचित मूल्य दुकान संचालक के हौसले बुलंद हैँ ग्रामीणों कों अब भी मस्तूरी में बैठे अधिकारियों से बड़ी उम्मीद हैँ और इसी आस में बैठे हैँ कि कभी तो उनका लुटा हुआ राशन मिलेगा और अधिकारी सुध लेंगे बतातें चलें कि इसकी शिकायत तत्कालीन मस्तूरी एसडीएम से किया गया था ये मामला बिलासपुर कलेक्टर पूड इंस्पेक्टर तहसीलदार सभी के संज्ञान में होनें के बाद भी कोई संतोषप्रद कार्रवाई नहीं हो पाया हैँ अभी तक ग्रामीणों को 2025 के फरवरी और मार्च का राशन नहीं मिला है तकरीबन गांव में 1200 राशन कार्ड धारी है जिनमें से 2 महीने का राशन किसी को भी नहीं मिला हैं शिकायत हुए सालों बीत गए बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है अब ग्रामीणों ने इसको लेकर फिर से खाद्य मंत्री से मिलकर शिकायत करने की बात कही है ग्रामीण बताते हैं कि सार्वजनिकवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन।

खाद्यातन्र जैसे नमक शक्कर और चांवल में भी भ्रष्टाचार हो रहा है और ग्रामीण उपभोक्ताओं का उनको अधिकार का राशन नहीं मिल पा रहा है जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव में उचित मुल्य दुकान संचालक के द्वारा पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया और गरीबों की राशन को डकार लिया गया है गांव की ग्रामीण महिला स्व. सहायता समूह के द्वारा कई बार एसडीएम कार्यालय मस्तूरी के चक्कर काटने के बाद भी अभी तक कोई।

कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों का विश्वास अब अधिकारीयों के प्रति टूट चूका हैं अब सभी ग्रामीणों ने अब मंत्रालय पहुंचकर मंत्री से शिकायत करने की बात ठान ली है देखना होगा कब तक इस पर उचित कार्रवाई होती है और कब यह मंत्री के पास पहुंचकर विभाग की पोल खोलतें हैँ बतातें चलें कि तत्कालीन सरपंच राजकुमारी पटेल यहाँ उचित मूल्य कि दुकान चलाते थे और यहाँ का विक्रेता विजय कैवर्त था।

वही इस पुरे मामले में मस्तूरी फ़ूड इंस्पेक्टर मंगेश नें कहा हैँ की जानकारी में नहीं थी इसका फ़ाइल निकालते हैँ और देखते हैँ क्या कार्रवाई की गई हैँ निश्चित रुप से अगर घपला हुआ होगा तो कार्रवाई भी जरूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button