छत्तीसगढ़

CG-निलंबन के खेल पर लगेगा ब्रेक : अब गलती करने पर कोई शिक्षक नहीं होगा सस्पेंड, मिलेगी ये सख्त सजा….

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभाग में रिफार्म के साथ ही प्रशासनिक कसावट को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अक्सर शिक्षकों को मनपंसद स्कूल नहीं मिलने या शहर व आसपास में पदस्थापना में असफल होने के बाद निलंबन का खेला करते हैं। निलंबित होने के बाद बहाली और फिर मनमाफिक जगह पर पोस्टिंग। इस खेल में शिक्षा से लेकर शिक्षा विभाग का पूरा सिस्टम साथ होता है। मंत्री ने अब इस खेला पर पूर्णविराम लगाने की योजना बना ली है।

मंत्री व विभाग के आला अफसरों का मानना है, नए नियमों के जरिए निलंबन का खेला करने वाले शिक्षक व विभाग के अधिकारी पर प्रभावी लगाम कसा जा सकता है। गफलत करने वाले शिक्षकों को निलंबन की सजा देने के बजाय विभाग कड़ाई बरतने का निर्णय लिया है। शहर व आसपास के स्कूलों के बजाय इतनी दूर तबादला किया जाएगा, निलंबन जैसी आदतों को भूलना पड़ेगा।

निलंबन नहीं अब ये मिलेगी सजा

निलंबन के बजाय अब इस अंदाज में स्कूल शिक्षा विभाग खटराल अफसरों व शिक्षकों पर लगाम कसेगा। जिस लेक्चरर के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलेगी तो उनका तबादला 200 किलोमीटर दूर के स्कूल में किया जाएगा। विभाग उस पर निगरानी रखेगा और संबंधित स्कूल में पोस्टिंग के बाद लंबे समय तक उनको उसी स्कूल में रहकर काम करना होगा। सहायक शिक्षक व शिक्षकों को संभाग के भीतर रिमोट एरिया में तबादला किया जाएगा और उनकी सेवाएं वहीं ली जाएगी। अगर मामला गंभीर निकला तो निलंबन के बजाय विभागीय जांच संस्थित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button