छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों के टूटे ताले,25 से 30 लाख की बड़ी चोरी से दहशत।

कवर्धा जिले के पंडरिया नगर में चोरों ने एक ही रात में बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी। पाढ़ी रोड इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 6 घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी की कुल रकम करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है।सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।पीड़ित परिवारों समेत स्थानीय लोगों में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद पंडरिया पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button