छत्तीसगढ़

CG – पांच लाख की इनामी महिला नक्सली लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार, खेमे में मची खलबली……

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाली महिला माओवादी पोडियम लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की निवासी है। DKSZC की सदस्य रही लक्ष्मी, लंबे समय से छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर में सक्रिय थी। पुलिस अधिकारियों ने महिला माओवादी को मुख्य धारा में जोड़ते हुए पुनर्वास राशि सौंपी।

बता दें, 2026 में, अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पांच माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वालों में माओवादिया में एक DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) रैंक का सदस्य, तीन ACM/PCMM रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल थे। DVCM सदस्य पर तीन लाख रुपये का इनाम था, जबकि ACM रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ये माओवादी दक्षिण बस्तर में सक्रिय थे और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी PLGA के हिडमा समूह के साथ मिलकर काम कर रहे थे। नवंबर 2025 में, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button