छत्तीसगढ़

CG – पत्नी के बॉयफ्रेंड से मिली थी पति को धमकी, अब दूसरे राज्य में इस हाल में मिला पति का शव, सनसनीखेज मामले की जांच जुटी पुलिस…..

अंबिकापुर। अंबिकापुर मिशन चौक में टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा का संदिग्द परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव झारखंड के रंका के पास अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ, जबकि उसकी बाइक रामानुजगंज में लावारिस हालत में मिली है। मृतक अमन तब चर्चा में आया था जब उसने अपनी पत्नी को लेकर 1 -2 माह पूर्व वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर पत्नी को भगा ले जाने तथा पत्नी के कथित प्रेमी पर हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

इसी बीच उसका शव रंका में मिला है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्ट्या मृतक की हत्या कर उसका शव फेके जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी। मृतक अमन ओझा मिशन चौक पर ही विशाल मेगा मार्ट के पास दाबेली की दुकान चलाता था। करीब 1 से डेढ़ माह पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है।

वहीं पत्नी द्वारा उसे धमकी दी जाती है कि उसका ओपन वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। अमन ने यह भी कहा था कि पत्नी के प्रेमी द्वारा उसकी हत्या करने की धमकी भी दी जा रही है। उसने शहर के हिंदू संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी यह मामला उस दौरान काफी चर्चा में था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन अमन ने एक दुसरा वीडियो सोसल मीडिया में डाला जिसने उसने सबकुछ ठीक और पत्नी के कही नही भागने की बात कही थी। पत्नी के लौट आने की वजह से मामला शांत हो गया। अब अमन झारखंड कैसे पहुचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button