छत्तीसगढ़

CG – इस हाल में मिली आरक्षक की मां की लाश, मायके पक्ष ने लगाए ये आरोप, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भिलौनी गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। महिला की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं, मृतका का बेटा तुलसी यादव पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button