छत्तीसगढ़
CG BEO सस्पेंड BREAKING : भ्रष्टाचार मामले में राज्य सरकार से की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन BEO सस्पेंड, DPI ने जारी किया आदेश…..

कवर्धा। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कवर्धा ब्लॉक के तत्कालीन बीईओ संजय जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने यह कार्रवाई विभागीय जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद की है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में करीब 218 करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच के दौरान कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल पर कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि विभागीय दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में नियमों के उल्लंघन और राशि के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।




