कंवर समाज जिला इकाई सरगुजा के अध्यक्ष और कार्यकारिणी का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

कंवर समाज सरगुजा जिला अध्यक्ष पुनः संजय कुमार सिंह हुए निर्वाचित समर्थकों में हर्ष व्याप्त

((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
अंबिकापुर फुन्दुर डीहारि पटेल पारा कंवर समाज भवन में 16 में दिन शनिवार को कवर समाजभवन में निर्वाचन प्राधिकृत अधिकारी उपेंद्र सिंह पैकरा की उपस्थिती में कवर समाज विकास समिति सरगुजा जिला इकाई के अध्यक्ष और कार्यकारिणी का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कंवर समाज विकास समिति जिला इकाई सरगुजा के पुनः जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए। तो वहीं सचिव करलू राम पैकरा ,कोषाध्यक्ष देवलाल सिंह पैकरा तथा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पैकरा सर्वसम्मति से बनाए गए।लोहर साय,कमलेश पैकरा ,भागवत पैकरा, श्रीमती अनामिका पैकरा जिला उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए। समाज के लोगों ने निर्वाचित हुए सरगुजा जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो को फूलमाला पहनकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनाथ सिंह, संभागीय अध्यक्ष अमरनाथ पैकरा संभागीय संयोजक संजय सिंह, रोहित सिंह ,गुप्तेश्वर सिंह, चंद्रभान सिंह ,शिवनारायण राम, विजय सिंह, त्रिवेणी पैकरा विद्याधर सिंह, ललित पैकरा राधेश्याम सिंह, सुमेश चंद सिंह ,अनिरुद्ध सिंह ,श्रीमती चंचल सिंह, पुष्पा पैकरा ,गायत्री पैकरा ,कलावती, पनेश्वर पर त्रिलोचन सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।


