CG – 2 दोस्तों की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची चीख-पुकार…..

भिलाई। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक रायपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



