CG – एक तरफ जनता के लिए सुशासन तिहार का आयोजन दूसरी तरफ जनता की शिकायत पर अधिकारी रहते है मौन कब मिलेगा लावर भोथीडीह के 1200 हितग्राहियो कों 2 महिंनें का डकारा गया राशन? पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//एक तरफ छत्तीसगढ़ की साय सरकार लोंगो की समस्याओ कों दूर करने सुशासन तिहार चला रही है जहाँ अधिकारी आम जनता की समस्या कों दूर करने की बात ऑन द स्पॉट करते है दुसरी तरफ मस्तूरी क्षेत्र में कई मामले लम्बे समय से लंबित है जिसका शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला जैसे बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के गाँव लावर भोथीडीह में आम लोंगो की वर्ष 2025 में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा फरवरी और मार्च महीने का लगभग 1200 हितग्राहियों का राशन ड़कारने का आरोप लगा है।
इसकी शिकायत बिलासपुर जिला मुख्यालय से लेकर मस्तूरी में बैठे अधिकारियों से हुई फ़ूड इंस्पेक्टर तहसीलदार एसडीएम बिलासपुर कलेक्टर ऐसा कोई अधिकारी नहीं होगा जहाँ ग्रामीण गए नहीं राशन की समस्या कों लेकर पर मजाल है कोई भी अधिकारी इनकी समस्या कों लेकर उठ खड़ा होते और जाँच हों जाती ग्रामीण भी थक हार कर बैठ गए उनको भी लगा होगा भ्रष्टाचार करने वालों के आगे ये अधिकारी असहाय और बौने हों जाते है जिसके बाद सभी ग्रामीणों की आस ख़त्म हों गई और भ्रष्टाचार करने वाला विक्रेता के हौसले बुलंद हों गया और सालों बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई ना हीं गाँव वालों कों उनका राशन मिल पाया फिर सुशासन तिहार का क्या मतलब?
बतातें चलें कि सुशासन तिहार-2026 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
सुलगता सवाल..
क्या जिन ग्रामीणों कों सालों बीत जानें के बाद उनका राशन नहीं मिला ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक ऐसा कोई अधिकारी नहीं होगा जहाँ यहाँ के ग्रामीण शिकायत लेकर नहीं गए पर किसी नें नहीं सुना अब वही ग्रामीण इन अधिकारियों पर कैसे भरोषा करेंगे और किस आस से सुशासन तिहार में जाएंगे आखिर अधिकारी भ्रष्टाचारियों के सामने क्यों बौने हों जाते है और क्यों शिकायत के बाद भी ना जाँच हुई ना कार्रवाई आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?




