धमतरी

शहीद कप 2026 की महा_मुकाबला में बना विजेता भैंसासांकरा..शहीद निर्मल नेताम की स्मृति एवं क्षेत्र में समरसता के लिए आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन…

 

नगरी….जिले के दुगली वनांचल क्षेत्र में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली,कौहाबाहरा,कोलियारी की संयुक्त तत्वावधान में शहीद निर्मल नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दुधिया रोशनी से भरा ग्राउंड में आठ दिवसीय टेनिस बाल छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार फायनल मुकाबला 20 मई़़ को हुआ।प्रतियोगिता के फायनल में पहुंचे बोडरा बांधा जिला गरियाबंद और भैंसा सांकरा जिला धमतरी के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ। वहीं हजारों की संख्या में आए दर्शकों की भीड़ के बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्य रहे सिहावा विधानसभा के विधायक अम्बिका मरकाम एवं अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने दुगली क्षेत्र के शहीद जवान निर्मल सिंह नेताम एवं स्वर्गीय जवान महेन्द्र नेताम की तैल चित्र पर दिप प्रज्वलित कर एवं मैदान में तास की प्रक्रिया पूरी करवाकर महामुकाबला की शुभारंभ किया। इस दौरान फायनल मैच की तास भैंसा सांकरा के कप्तान ने जीती।और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम बोडरा बांधा गरियाबंद ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 76 बनाए जीत के लिए 77 रन की आवश्यकता थी। वहीं विपक्षी टीम ने चार ओवर चार गेंद में ही भैंसा सांकरा ने लक्ष्य हासिल कर लिए।जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज माखन 46 रन बनाकर अपनी टीम को विजेता बनाए। पूरा टुर्नामेंन्ट में मैं आफ द सीरीज माखन को,बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट गेंदबाजी के लिए डगेन्द्र बोडरा बांधा को अवार्ड दिया गया। शहीद कप के शानदार समापन के अवसर पहुंचे वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक ने पूरे आयोजन को सराहा।अपने उद्बबोधन दौरान आयोजक समिति के संगठन और सोच पर शाबाशी दी।युवाओं को खेल के प्रति खेल भावनाओं के साथ खेल खेलते रहने की सलाह दी। कोई भी खेल का आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया।इस दौरान आयोजक समिति के मार्गदर्शक सुरेन्द्र राज ध्रुव ने क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम से क्षेत्र के युवाओं के लिए ओपन जीम,मिनी स्टेडियम और हाई स्कूल ग्राउंड में हाईमास्क सोलर पैनल लाईट की मांग रखी। उक्त मांग पर विधायक ने मंच से ही ओपन जीम की घोषणा की साथ ही अन्य मांग को शासन स्तर पूरी करवाने का पूरा पूरा आश्वासन दिया…

कार्यक्रम दौरान विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली,अनवर रजा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी,सजल नाग प्रदेश सचिव एन.एस.आई,दुर्गेश नंदिनी जनपद सदस्य मगरलोड,कुलदीप साहू प्रदेश यूथ कांग्रेस, जितेन्द्र नेताम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ धमतरी,बंशीलाल सोरी पूर्व जनपद सदस्य,मोनिका मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत कोलियारी,तुलसीराम मंडावी पूर्व सरपंच कोलियारी,रामेश्वर मरकाम सरपंच दुगली,पी.आर.सलाम, रज्जू ध्रुव,डोमार नेताम,बीरेंद्र नेताम, श्याम लाल दुग्गा,अनूपचंद वट्टी, मोहन मरकाम, रमाकांत तिवारी,शरीफ खान,सहीत आयोजक समिति के पदाधिकारी नशुरुद्दीन शेख,संजय सेन,भैय्यालाल मंडावी,रवि यादव,भावेश नेताम,उत्तम सोरी,कृष नेताम,शिवा सिन्हा,पंकज वट्टी,अरुण वट्टी, आदित्य तिवारी,गौरव ध्रुव,प्रियांशु मंडावी, नवीन मंडावी, भोजराज नेताम,दुर्गेश कुमार सोरी,भूषण मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button