छत्तीसगढ़

CG – करोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : एक साल पहले बेटे-पत्नी की हो चुकी थी मौत, डायरी में लिखा मौत की वजह…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया। रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक डायरी जब्त की है। डायरी में बेटे की याद का जिक्र मृतक ने किया है। पुलिस जाँच में किसी पुराने विवाद की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रवाल सोनी सराफा कारोबारी थे। उनकी श्री ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान कोतवाली क्षेत्र में है। प्रवाल सोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी खबर मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से एक डायरी पुलिस ने जब्त की है, जिसमें पत्नी और बेटे की याद का जिक्र है।

बता दें कि एक साल पहले पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी और बच्चे की मौत के बाद से प्रवाल सोनी मानसिक तनाव में थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले जब बच्चे की मौत हुई, उसके कुछ दिनों बाद ही पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। दोनों घटनाओं से प्रवाल काफी परेशान थे। परिवार के लोगों से अच्छे से बात भी नहीं करते थे। अकेले गुमशुम रहने लगे थे। दोनों घटनाओं ने कारोबारी को तोड़कर रख दिया था।

पुलिस ने मौके से मृतक की एक डायरी जब्त की है। डायरी में मृतक बेटे और पत्नी का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में डायरी को जब्त कर मृतक कारोबारी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button