CG – मितव्ययता के नाम शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण किया स्थगित, किंतु बस्तर जिला के शिक्षकों का प्रशिक्षण ज़ारी, तत्काल स्थगित करने की माँग…

मितव्ययता के नाम शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण किया स्थगित।
किंतु बस्तर जिला के शिक्षकों का प्रशिक्षण ज़ारी, तत्काल स्थगित करने की माँग।
जगदलपुर। वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार समस्त विभागों में मितव्ययता को दृष्टिगत रखते हुए समस्त प्रकार के प्रशिक्षण को ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया गया है।
वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन के 15 मई के आदेश के आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 22 .5 .2026 को पत्र जारी कर दिनांक 25 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित हाई/हायर सेकेंडरी स्तर तक के विषय आधारित प्रशिक्षण को स्थगित किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव तथा बस्तर जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया की शासन आदेश के विपरीत बस्तर जिला के कई विकासखंडों में उपरोक्त हाई/हायर सेकेंडरी के विषय आधारित प्रशिक्षण पूर्ववत की भांति आज भी जारी है।इस संबंध में प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने दूरभाष पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री बी आर बघेल से चर्चा करते हुए शासन आदेश का पालन करवाने तत्काल उपरोक्त प्रशिक्षण को स्थगित करने की माँग की जिस पर उन्होंने उचित करवाई की बात कहीं।



