छत्तीसगढ़

CG – ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल 1 गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26/05/2026 को पदमपुर रोड ग्राम पलसापाली (थाना बसना) बेरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 58 D 7024) को रोका गया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन चालक व्यक्ति को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गयी, तो उसके पास मौजूद काले रंग के पिठ्ठू बैग में 05.100 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह गांजा मुम्बई (महाराष्ट्र) ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार आरोपी का नाम..

1- परवेज अब्दुल पिता कय्यूम खान 34 वर्ष, निवासी- 604 अब्दुल्लाह टावर CHS लिमिटेड, लोढा रोड, नियर बनेगर स्कूल VTC, मिरा भायंदर, पो. मिरा रोड, सबजिला ठाणे, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)

जप्त संपत्ति-

01- 05.100 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत – 2,50,000 रुपये।

02- परिवहन में प्रयुक्त वाहन बजाज पल्सर, अनुमानित कीमत – 80,000 रुपये।

03- 02 नग मोबाईल कीमत 15,000 रुपये

कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,45,000 रुपये (तीन लाख पैंतालीस हजार रुपये)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button