छत्तीसगढ़

CG – वार्षिक संगीत क्रियात्मक प्रायोगिक परीक्षा वीणापाणि संगीत विद्यालय में हुई संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//बसना प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा संचालित वार्षिक संगीत क्रियात्मक प्रायोगिक परीक्षा (2025-26)वीणापाणि संगीत विद्यालय बस्ती सरायपाली (सरायपाली) में विधिवत् संपन्न हुई।

तबला,गायन (हारमोनियम) वायलिन,गिटार,बांसुरी,नृत्य (कत्थक )आदि विभिन्न विधाओं में छुरा (गरियाबंद जिला) बसना,पिथौरा (महासमुंद जिला) राजा देवरी(बलौदा बाजार जिला) सरसींवा,बिलाईगढ़ सारंगढ़ (सारंगढ़ जिले से लगभग 80 संगीत छात्र-छात्राएं अपने वाद्य यंत्रों तथा उनकी प्रस्तुति के साथ इस परीक्षा में शामिल हुए।

सैद्धांतिक (लिखित )परीक्षा विगत30दिसंबर को संपन्न हुई थी।दो दिवसीय इस परीक्षा में परीक्षक के रूप मे संभागीय बाल भवन पीली कोठी रीवा मध्य प्रदेश के संगीत अनुदेशक रामाश्रय पटेल सम्मिलित हुए।इस अवसर पर संगीत प्रशिक्षक सुकनाथ चौहान,भैंरव प्रसाद चौहान,जन्मजय नायक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button