CG – लोकमान्य तिलक वार्ड के कंगोली बूथ में 'मन की बात' का 134वाँ संस्करण सामूहिक श्रवण…

लोकमान्य तिलक वार्ड के कंगोली बूथ में ‘मन की बात’ का 134वाँ संस्करण सामूहिक श्रवण
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134 वें संस्करण का प्रसारण आज लोकमान्य तिलक वार्ड के कंगोली बूथ पर बड़े उत्साह के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। इस विशेष आयोजन में स्थानीय नागरिकों और बूथ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहन घोष उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर पहुँचने पर सभी बूथ सदस्यों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने के साथ साथ ‘सरल एप’ और ‘नमो एप’ के प्रभावी उपयोग व उनकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को इन डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की गतिविधियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान बूथ अध्यक्ष वंदना राठौर,बसंती राठौर, आरती त्रिपाठी,बबिता साहू,रीना साहनी,सरोज राय,शैल कुमारी साहू,भूमिका मगर,लक्ष्मी मगर सहित बड़ी संख्या में बूथ सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




