छत्तीसगढ़

CG-ब्लैकमेलर महिला गिरफ्तार : महिला के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कर रही थी इस चीज की डिमांड…..

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। महिला द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांग रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया था।

जानिए पूरा मामला

पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर शेयर करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रही है। महिला के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त किए हैं। आरोपी का मोबाइल जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button