CG-शादी के 45 दिन बाद घर से भागी पत्नी, रातभर तलाश करता रहा पति, बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। वहीँ , उसे बचाने की चक्कर में प्रेमिका भो घायल हो गयी।
जाने पूरा मामला
मामला बालोद थाना क्षेत्र के परसोदा गाँव की है। वारदात 6 जून की है. मृतक बॉयफ्रेंड का नाम मिथलेश ठाकुर (28) है और प्रेमिका का नाम मोनिका खरे (23) है। मिथलेश ठाकुर ग्राम भीमपुरी (डौंडीलोहारा) का रहने वाला था। वह ड्राइवर का काम करता था। मिथलेश पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है।
जबकि, मोनिका खरे कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा की रहने वाली थी। दोनों ढाई साल से एक दूसरे को जानते थे। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी और धीरे धीरे प्यार में बदल गया। इसी बीच मोनिका की शादी 22 अप्रैल 2026 को परसोदा के रहने वाले टीकम कुमार खरे से हो गयी।
शादी के बाद भी मोनिका और मिथलेश संपर्क में थे। शादी के महज 45 दिन बाद 6 जून की रात को बॉयफ्रेंड मिथलेश ठाकुर के साथ भाग गयी। दोनों बाइक से गाँव से 20 किलोमीटर दूर रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मिथलेश शादी का दबाव बनाने लगा।
शादी के लिए इंकार करने पर मिथलेश रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने के लिए बैठ गया। उसे बचाने के लिए मोनिका पटरी पर गयी, तभी ट्रैन आ गयी। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिका घायल हो गयी। उसने किसी तरह इसकी सूचना डायल-112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
दूसरी तरफ पत्नी के घर पर न होने पर पति ने ढूंढना शुरू किया। परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उसे घटना की जानकारी मिली। मोनिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीँ, पुलिस भी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।



