CG – BMO सस्पेंड ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, BMO को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखिए आदेश……

राजनांदगांव। 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव जिले के घुमका के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. एन.के. टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, 14 साल की बीमार बच्ची के साथ सोमनी थाना पुलिस ने पूछताछ के नाम पर बर्बरता की थी। थाने की पुलिस ने पूरी रात नाबालिग से पूछती रही कि ”बता तूने किसके साथ संबंध बना गर्भवती हुई।” जबकि, बच्ची गर्भवती ही नहीं थी, बल्कि जांच के दौरान सोमनी स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर ने उसे गर्भवती बता गलत रिपोर्ट थमा दिया था। बच्ची का जब राजनांदगांव जिला अस्पताल में फिर से टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद पुलिस और जिले के स्वास्थ्य विभाग के पैर तले जमीन खिसक गई थी। इस शर्मनाक घटना को मिडिया ने प्रमुख्ता से उठाया था, जिसके बाद राज्य सराकर ने मामले को संज्ञान में लिया और राजनांदगांव कलेक्टर जीतेंद्र यादव को जांच के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर दो अलग-अलग जांच कमेटी गठित की गई थी।
कमेटी की जांच में जिले के स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आने पर खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.के. टण्डन को निलंबित कर दिया गया है।
देखिए आदेश….




