छत्तीसगढ़

CG – जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल, इस हाल में मिली लाश…. पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…..

जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। आरोपी को एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button