छत्तीसगढ़धमतरी

CG – 50 हजार का इनाम, गंगरेल की वादियों में दौड़ेगी जोश और जुनून,14 जून को होगा साइकिलिस्टों का महासंग्राम!

गंगरेल की वादियों में दौड़ेगी जोश और जुनून...

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल बांध में आगामी 14 जून को भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जाएगा। जय मां कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में समाजसेवी खुबलाल ध्रुव द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 6 बजे गंगरेल बांध परिसर से होगा। प्रतियोगिता में युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग रेस आयोजित की जाएगी, जिससे सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार रुपये, तृतीय 2,500 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये रखा गया है। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 25 हजार रुपये, तृतीय को 15 हजार रुपये, चतुर्थ को 5 हजार रुपये, पंचम को 2,500 रुपये तथा षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजक खुबलाल ध्रुव ने जिले सहित प्रदेशभर के युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण का भी माध्यम बनेगी।

गंगरेल बांध की खूबसूरत वादियों के बीच होने जा रही यह साइकिल रेस युवाओं के जोश, खेल भावना और फिटनेस के संदेश को नई उड़ान देने वाली है। अब देखना होगा कि इस प्रतियोगिता में कौन-कौन से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button