छत्तीसगढ़

CG – ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग : कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, मौके पर पहुंचीं दमकल और पुलिस की टीमें, आसमान में छाया धुएं का गुबार…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में आग का तांडव देखने को मिला है। पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया गया है। फैक्ट्री में इस वक्त कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है। वहीं इलाके में धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में टायर को जलाकर डामर तैयार किया जाता है। आज सुबह काम के दौरान अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। फैक्ट्री परिसर में पुलिस की टीम भी मौजूद है, जो सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात है कि अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button