CG – मस्तूरी के बहतरा आमाकोनी डामर रोड को लेकर ग्रामीणों मे भारी आक्रोश सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज गुणवत्ता पर उठे सवाल पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम आमाकोनी में निर्माणाधीन बहतरा-आमाकोनी डामर रोड को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार इसकी शिकायत हों रही है पहले बिलासपुर कलेक्टर से जनप्रतिनिधियों नें किया और इसकी जाँच भी हुई जहाँ गुड़वत्ता सही नहीं पाया गया इसके बाद सुधार की बात अधिकारी कहते दिखे जिसके बाद ग्रामीण सुधार का इंतजार करते रहें पर कुछ नहीं हुआ फिर ग्रामीणो नें सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन 181 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है मामला…
लोक निर्माण विभाग द्वारा बहतरा से आमाकोनी तक डामर रोड का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में तय मापदंडों की अनदेखी हो रही है। बेस में मुरुम की जगह काली मिट्टी डाली गई। डामर की मोटाई भी बेहद कम है। रोलर सही से नहीं चलाया जा रहा। गांव के युवा ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सड़क के फोटो-वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “सड़क बनने के पहले ही उखड़ रही है। पहली बारिश में पूरी बह जाएगी इसका डर है ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है शिकायतकर्ता ने बताया कि आमाकोनी के ग्रामीणों ने पहले काम रुकवाकर विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाया था। तब मौखिक आश्वासन देकर काम फिर शुरू कर दिया गया कोई सुधार न होने पर बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत और अब सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया गया है। देखना होगा अब क्या एक्शन लिया जाता है जिसका सभी ग्रामीणों कों इंतजार है।
नियम क्या कहते हैं…
CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का निराकरण 7 से 15 दिन में करना अनिवार्य है। L-1 पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर L-2, L-3 और L-4 तक शिकायत जाती है। दोषी अधिकारी पर कार्रवाई का प्रावधान है।
ग्रामीणों की चेतावनी…
शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि अगर 15 दिन में गुणवत्ता नहीं सुधरी तो कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देंगे। “हमारी मेहनत की कमाई टैक्स से सड़क बन रही है। घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं करेंगे।”




