छत्तीसगढ़
CG – बस स्टैंड में डीजल चोरी : डीजल संकट के बीच बस स्टैंड में बड़ी चोरी, बसों से कई लीटर डीजल पार कर गए चोर, मचा हड़कंप……

खैरागढ़। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के बीच खैरागढ़ से डीजल चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। नया बस स्टैंड परिसर में खड़ी पांच यात्री बसों से करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया और पूरी घटना कैमरों में कैद होने के बावजूद चोर आराम से फरार हो गए।
विडंबना यह है कि चोरी कोई जेबकतरी या कुछ मिनटों में होने वाली घटना नहीं थी। आरोपियों ने एक-एक बस के टैंक के ताले तोड़े, गैलनों में डीजल भरा और करीब आधे घंटे तक पूरे इत्मीनान से काम करते रहे।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 2 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो बस स्टैंड पहुंची। वाहन से उतरे युवक सीधे बसों के पास पहुंचे और डीजल निकालना शुरू कर दिया। फुटेज से साफ है कि आरोपियों को न तो किसी रोक-टोक का डर था और न ही पकड़े जाने की चिंता।



