CG- भाई के सामने बहन का गैंग रेप : भाई के हाथ-पैर बांधकर 3 लड़कों ने युवती से बारी-बारी की दरिंदगी, इस हाल में जंगल में छोड़कर भागे, फिर जो हुआ…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आयी है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे और अपनी फुआ के घर जाने के लिए पैदल रवाना हुए। रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र पड़ता है। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ जबरन अनाचार करने का प्रयास करने लगे। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह अपने बंधे हुए हाथ-पैर छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद वह भागते हुए वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम है।
हालांकि, क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



