छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : SECL कुसमुंडा खदान में 170 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, आपरेटर की मौत, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, नाराज कर्मचारियों ने काम किया बंद…

कोरबा। SECL साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा खदान में हुए हादसे में विभागीय डंपर ऑपरेटर सत्यनारायण की मौत हो गई। खोडरी फेस में डंपिंग कार्य के दौरान 60 टन क्षमता का डंपर अनियंत्रित होकर 170 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ऑपरेटर की मौत हो चुकी थी।

सत्यनारायण डंपर से ओवर बर्डन मिट्टी की डंपिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहन पीछे की ओर फिसल गया और डंपिंग यार्ड से नीचे खाई में जा गिरा। घटना के बाद खदान में काम कर रहे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है।

हादसे के विरोध में एसईसीएल के नियमित कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 150 विभागीय कर्मचारी कार्य से अलग हो गए हैं। इसके चलते खदान में ओवर बर्डन मिट्टी निकासी का काम प्रभावित हो गया है। हालांकि विभिन्न ठेका कंपनियों के कर्मचारियों से कुछ काम कराए जा रहे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि कुसमुंडा क्षेत्र के प्रबंधन स्तर पर सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कालरी प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा, सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया, डंपिंग यार्ड में रैंप का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे भारी वाहनों के संचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्रमिकों का कहना है कि देश में अधिक कोयला उत्पादन के लक्ष्य और दबाव के कारण अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से असुरक्षित परिस्थितियों में काम लिया जा रहा है। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने कर्मचारियों के बीच भय और असंतोष का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button