CG Congress : ये बने दंतेवाड़ा जिले के नये कांग्रेस अध्यक्ष, 5 महीने से बिना नेतृत्व चल रहा था संगठन

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी के सीनियर लीडर शकील मोहम्मद रिजवी को दंतेवाड़ा जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। यहां 4-5 महीने से यह पद खाली पड़ा था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने नियुक्त पत्र जारी किया है।


शकील मोहम्मद रिजवी को मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का खास माना जाता है। दीपक बैज भी बस्तर संभाग से आते हैं। रिजवी की गिनती जिले के टॉप लीडरों में होती है। रिजवी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा के साथ भी काम किया है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।
कांग्रेस ने दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष के लिए पहले सलीम रजा के नाम की घोषणा की थी। सलीम रजा के नाम की घोषणा होते ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया था। संगठन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सलीम रजा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। बाद में सलीम रजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यहां नई नियुक्ति नहीं हुई थी।
हालांकि, सलीम रजा ने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया था। सलीम के इस्तीफे के बाद दंतेवाड़ा कांग्रेस बिना स्थाई नेतृत्व के खींचतान चल रही थी।



