छत्तीसगढ़

CG – बस्तर में स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध फर्जी शिकायतों का सिलसिला, संगठन ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी…

बस्तर में स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध फर्जी शिकायतों का सिलसिला, संगठन ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की बस्तर जिला अध्यक्ष रीमा दानी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगातार निशाना बनाने वाली फर्जी शिकायतों और मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने तथाकथित छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिना किसी अधिकार के विभागीय कार्यों में दखल दे रहे हैं। निराधार शिकायतें, ब्लैकमेलिंग, धमकियां तथा सरकारी कामकाज में बाधा डालने जैसी गतिविधियां लगातार हो रही हैं, जिससे कर्मचारियों के मन में भय का माहौल बन गया है और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

रीमा दानी ने बताया कि इस विवादास्पद संघ के खिलाफ उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की जा चुकी है और जांच के आदेश भी जारी हो चुके हैं, लेकिन जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। दूसरी तरफ कर्मचारियों के खिलाफ लगाई जा रही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में गुस्सा और आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघ के गठन को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके बजाय कुछ लोग पर्दे के पीछे छिपकर इस संगठन का इस्तेमाल स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने के लिए कर रहे हैं।

संगठन की चेतावनी :-

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायतों और मानसिक प्रताड़ना का यह सिलसिला नहीं थमा तो संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अदालत का रास्ता अपनाने में देरी नहीं करेगा।

संगठन ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तेज जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि स्वास्थ्य विभाग में शांतिपूर्ण माहौल बहाल हो सके और कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button