सीए फाइनल परीक्षा में बाॅंकीमोंगरा की आर्ची अग्रवाल ने हासिल की सफलता,किया परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन….

नयाभारत कोरबा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित मई 2026 सीए फाइनल की परीक्षा परिणाम में प्रतिभाशाली छात्रा
आर्ची अग्रवाल ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
बाॅंकीमोंगरा निवासी आर्ची के पिता उमेश अग्रवाल (बंटू) प्रतिष्ठित ठेकेदार हैं,जबकि उनकी माता सरिता अग्रवाल गृहिणी हैं,परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्ची प्रारंभिक पढ़ाई DAV पब्लिक स्कूल कुसमुंडा से की है से शुरू से ही मेधावी रही है, आर्ची का बचपन से ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना था जिसे अपनी महनत और लग्न के साथ परिजनों के सहयोग से पूर्ण कर नाम रोशन किया है। एक भाई और एक बहन में आर्ची बड़ी है और बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है।

आर्ची ने इस परीक्षा दोनों ग्रुप में सफलता हासिल करते हुए कुल 301 अंक प्राप्त किए। ग्रुप-1 में उन्होंने 155 अंक तथा ग्रुप-2 में 146 अंक अर्जित किए। परीक्षा परिणाम में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने कठिन मानी जाने वाली सी.ए फाइनल परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया।

आर्ची की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरणा मिलेगी।
आर्ची ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिजनों को दिया है,उन्हो कहा कि अगर सच्चे लग्न, मेहनत और ईमानदारी से किये गये कार्य में सफलता निश्चित मिलती है।



