छत्तीसगढ़
CG – बस्तर ब्लॉक के जामगुडा़ में दिव्यांग दुलमा बाई के घर में पेयजल की व्यवस्था कराई गई…

दिव्यांग दुलमा बाई ने सभी अधिकारियों का तहदिल से किया धन्यवाद
जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के जामगुडा़ में पेयजल व्यवस्था के तहत दिव्यांग दुलमा बाई के घर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जामगुड़ा में पीएचई विभाग के ईई मरकाम, एसडीएम गगन शर्मा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि बस्तर ब्लॉक के जामगुडा में दुलमा बाई एक दिव्यांग महिला है। पानी लेने के लिए सड़क पर दोनों घुटनों के बल रेंगते हुए सड़क पार करती है। इस खबर को न्यूज़ चैनल में चलने के बाद जामगुड़ा में पीएचई विभाग के ईई मरकाम, एसडीएम गगन शर्मा ने संज्ञान में लिया, जिससे दिव्यांग दुलमा बाई के घर में पेयजल की व्यवस्था कराई गई। दुलमा बाई ने सभी अधिकारियों का तहदिल से किया धन्यवाद।



