छत्तीसगढ़

CG – शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म : DPI ने सभी JD को लिखा पत्र, संलग्नीकरण को लेकर मांगी अर्जेंट रिपोर्ट……

रायपुर। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में संलग्न शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। 5 जून से इन विभागों में सलग्न शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त माना जाएगा। इसकों लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को कड़ा पत्र जारी किया है। साथ ही विभागों में सलग्न ऐसे शिक्षकों की जानकारी भी मांगी गई है। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि संलग्नीकरण की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से आज ही उपलब्ध कराई जाए। वहीं, इस आदेश के बाद अटैचमेंट शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button