अन्य ख़बरें

खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।



लखनपुर सितेश सिरदार:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 18 मई दिन सोमवार को जूना लखनपुर मेन चौक स्थित विजय किराना दुकान के सामने आज दूसरे दिन भी देश में लगातार बढ़ती महंगाई एवं केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंह देव एवं जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों एवं ग्राहकों से सीधा संवाद कर बढ़ती महंगाई, रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि तथा आम जनता को हो रही परेशानियों को सुना और समझा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाने का कार्य कर रही है और आगे भी आमजन के हित में संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, जिला सचिव इरशाद खान, भूपेन्द्र जायसवाल, अजर चौधरी, मकसूद हुसैन, गप्पू खान, रामसूजन द्विवेदी, मुकेश सिंह, शराफत अली, मोजीब खान, पार्षद ईश्वर राजवाड़े, पार्षद बघोलन राम,बगुला राम, स्वप्लिन शर्मा,उत्कर्ष पांडेय, नवीन पांडेय,अमरेश राजवाड़े,गुरुप्रसाद, भारत दास, रामसन्नू पैकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ यह जनआंदोलन आगे भी जारी रहेगा तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button