छत्तीसगढ़

CG -नशे में धुत लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा शिक्षक, क्लासरूम में घुसते ही हो गया ऐसा कांड……

सूरजपुर। नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक दीवार पकड़ते क्लास रूम की तरफ जाते दिखते हैं, थोड़ी देर बाद क्लास रूम में पहुंचते हैं और बच्चों के लिए बिछाई गई टाटपट्टी में जाकर सो जाते हैं।

वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक पहले दीवार पकड़कर खड़े होते हैं, फिर गुमसुम और लड़खड़ाते कदमों से क्लास रूम की तरफ जा रहे हैं। क्लास रूम में चार से पांच छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। एक बच्चा टाटपट्टी पर बैठा हुआ है। वहीं पर जाकर शिक्षक सो जाते हैं।

नशे में धुत शिक्षक का इस तरह स्कूल आना और स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई और उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा के साथ ही उसकी देखरेख करना, स्कूल में अध्ययन अध्यापन के साथ ही छुट्टी के दौरान बच्चे सुरक्षित घर की तरफ जा रहे हैं या नहीं, यह सब देखने की जिम्मेदारी शिक्षक और स्टाफ की है। निगरानी और देखरेख करने वाला शिक्षक ही जब शराब के नशे में हो तो अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था का अंदाजा सहज रूप से लगाया जा सकता है।

लगातार मिल रही शिकायतें

शराब के नशे में शिक्षकों के स्कूल आने के अलावा स्कूल कैम्पस में बने कमरों में बैठकर शराब पीने की लगातार शिकायतें मिल रही है, इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार वायरल भी हो रहा है।

Related Articles

Back to top button