CG – मस्तूरी जनपद की ग्राम पंचायत सुकुलकारी में PDS भवन निर्माण में भारी अनियमित्ता का आरोप घटिया ईंटों का उपयोग सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तैयारी पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुकुलकारी में बन रहे पीडीएस भवन में भारी अनियमित्ता का मामला सामने आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां लाखों रुपये की लागत से बन रहे पीडीएस भवन में ठेकेदार द्वारा कम लागत वाली, कमजोर और गुणवत्ताहीन ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश, गुणवत्ता पर उठे सवाल…
घटिया सामग्री के उपयोग को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना हैँ की सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही भवन का निर्माण किया जा रहा हैँ औऱ इसके एसडीओ औऱ अन्य जिम्मेदार कों अच्छे से मॉनिटरिंग नहीं कर रहें,शासन गरीबों के राशन के लिए पक्का और मजबूत भवन बनवा रही है, लेकिन निर्माण एजेंसी अपनी मनमानी कर रही है। अगर शुरुआत में ही ऐसी ईंटें लगेंगी तो भवन कुछ महीनों में ही जर्जर हो जाएगा।
सीएम हेल्पलाइन में होगी शिकायत…
सूत्रों के अनुसार ग्रामीण अब इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत या सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने की तैयारी में हैं। ग्रामीण गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए मुखर हो रहे हैं और निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि इसी गांव में पहले भी सीसी रोड निर्माण में अनियमित्ता को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई थी, जिसकी जांच भी हुई थी।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर कब तक जांच कर कार्रवाई करते हैं।
हालांकि अभी सिर्फ आरोप लगाया जा रहा हैँ शिकायत के बाद जाँच उपरांत ही पता चल पाएगा की सच क्या हैँ औऱ ग्रामीण सही हैँ या निर्माण कराने वाले लोंग?




