CG-फेमस स्पा सेंटर का संचालक निकला दरिंदा, महिला कर्मी पर एक्स्ट्रा सर्विस देने का बनाया दबाव

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, जिले के 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. युवती ने यह भी खुलासा किया कि जब उसने देह व्यापार करने से मना कर दिया तो संचालक द्वारा उसकी सैलरी रोक दी गई.
यह है पूरा मामला
बता दें, दिल्ली की रहने वाली युवती सकरी थाना क्षेत्र में रहती थी. उसने पुलिस को बताया कि वह 3 महीने से से 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी. युवती ने आरोप लगाया कि, स्पा सेंटर का संचालक अमन सेन उसे अक्सर प्राइवेट केबिन में ले जाता और उसके साथ गलत तरीके से छूने की हरकत करता था. वहीं उसका बड़ा भाई लोकेश सेन युवती पर देह व्यापार करने का दबाव बनाता था.
घटना का वीडियो भी बनाने की कोशिश की
युवती के मुताबिक, एक बार उसने वीडियो भी बाने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया. आरोप है कि उसने अश्लील गालियां देते हुए मुक्के से मारपीट की और दायां हाथ मरोड़ दिया. इससे उसके हाथ और कंधे में चोट आई.
युवती के साथ की मारपीट
युनती ने यह भी खुलासा किया कि जब युवती अपनी रुकी हुई सैलरी वापस मांगने स्पा सेंटर पहुंची तो र संचालक और उसके भाइयों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट तक की. इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया. जिसके बाद युवती ने संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू हो गई है और आरोपियों की जलद गिरफ्तारी होगी



