छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवती को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने PG में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप…..

दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े पीजी में घुसकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी चाकू लेकर पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जाँच पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ये पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। भिलाई के रामनगर स्थित पीजी में मृतिका रहती थी। पुलिस ने मृतिका की पहचान 19 वर्षीय खुशी साहू के रूप में की है। खुशी बेमेतरा जिला की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, पीजी में रहकर खुशी शहर के एक कैफे में काम करती थी। आज दोपहर वो अपने पीजी में ही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और खुशी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

पीजी में हड़कंप

इधर, जैसे ही घटना की जानकारी पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियों को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में खुशी साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। पुलिस ने मृतिका की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस जांच में पता चला हैं कि मृतिका अपनी एक सहेली के साथ पीजी में रहती थी। घटना के दौरान उसकी सहेली मौके पर मौजूद नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button