छत्तीसगढ़

CG- लिव इन रिलेशन शिप का खतरनाक अंत, इस हाल में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर के किराए के मकान में हिमा और मोहन पिछले दो महीने से साथ-साथ रह रहे थे. दोनों मजदूरी का काम करते थे. इसी बीच 26 अगस्त की सुबह 6:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ.

युवती रक्षाबंधन में जाना चाहती थी घर

महिमा का कहना है कि उसने रक्षाबंधन के त्यौहार में अपने मायके जाने के लिए कहा, इसके बाद मोहन ने इंकार कर दिया. इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी बीच महिमा बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली और कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची तब मोहन की लाश कमरे में पड़ी हुई थी. मोहन के गले को बुरी तरीके से रेत दिया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी.

महिमा का कहना है कि मोहन ने अपना गला खुद से रेत दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई और इसके बाद महिमा ने भी अपना गला रेतने की कोशिश की इसकी वजह से उसके गले में धारदार हथियार से चोट के निशान है.

लड़के के परिजनों ने लगाया आरोप

हालांकि मोहन के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें आशंका इस बात की है कि मोहन की हत्या की गई है क्योंकि मोहन खुद से अपनी गला नहीं रेत सकता है. उनका यह भी कहना है कि मोहन अपने घर जाता था और 19 अगस्त को महिमा ने मोहन के परिजनों को अपना सिंदूर लगा फोटो भेजकर बताया कि दोनों ने शादी कर ली है, क्योंकि इससे पहले मोहन के घर वाले मोहन को लेने के लिए आते थे तो विवाद होता था.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

इस पूरे घटना की जानकारी मिलने पर गांधीनगर पुलिस की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मोहन, सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा का रहने वाला था. महिमा सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान आश्रम में 10 साल पहले हुई थी.

पहले दोस्ती, फिर दोस्ती कब प्यार में बदल गया दोनों को पता नहीं चला. इसके बाद पढ़ाई के बाद परिवार के लोग दोनों की शादी कराना चाहते थे लेकिन दोनों ने पिछले दो माह से लिव इन में रहना शुरू कर दिया. दो माह पहले सुभाष नगर में किराए के मकान में आकर रह रहे थे.

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने इस घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अभी तक पुलिस को उस हथियार के बारे में पता नहीं चला है जिससे मोहन ने अपना गला रेता और जिस हथियार से महिमा ने अपना गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की. उस हथियार के बारे में पता नहीं चला है, पुलिस ने घर की प्रारंभिक तलाश में उस हथियार को नहीं पाया है, यही वजह है कि इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

अगर मोहन ने अपनी गला खुद से रेत कर आत्महत्या की होती तो उसके कमरे में वह हथियार जरूर होता. ऐसे में परिवार वालों के आरोप और परिस्थितिजन्य साक्ष्य को देखते हुए महिमा के स्वस्थ होने पर उससे भी पुलिस गंभीरता से पूछताछ करेगी और यह भी जानने की कोशिश करेगी कि इस घटना में कोई तीसरा व्यक्ति भी तो शामिल नहीं है.

Related Articles

Back to top button