छत्तीसगढ़

CG – 24 घंटे तक जूनवानी का संपर्क टूटा घरों में घुसा पानी मुख्य मार्ग भरभराकर बहा ग्रामीणों की जल्द मरम्मत की मांग पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी विधानसभा के मल्हार के पास के ग्राम पंचायत जूनवानी में कुदरत का कहर देखने मिला जहाँ बीते सोमवार को हुई भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। कुदरत के कहर से गांव की स्थिति जल-प्रलय जैसी हो गई।

चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी…

लगातार हुई बारिश के कारण गांव के चारों तरफ बने तालाब और खेत लबालब हो गए। गांव में आने-जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर कई फीट ऊपर तक पानी बहने लगा। करीब 24 घंटे तक गांव का संपर्क अन्य गांवों से पूरी तरह टूट चुका था। कई कच्चे पक्के घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग न तो गांव से बाहर जा पा रहे थे, न ही कोई अंदर आ पा रहा था।

पानी उतरा तो टूटी सड़क ने बढ़ाई मुसीबत…

जैसे-तैसे पानी का लेवल कम हुआ और आम लोगों की जीवन शैली सामान्य होने लगी, लेकिन जल-प्रलय ने गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क का डामर उखड़ गया है, गिट्टियां बाहर आ गई हैं और किनारे की जमीन कटकर खेतों में चली गई है।

अब यह टूटी-फूटी सड़क ग्रामीणों के लिए नई मुसीबत बन गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है, हादसे का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने लगाई गुहार…

गांव वालों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

Related Articles

Back to top button