छत्तीसगढ़

CG – मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल खैरगुड़ा में सांसद जनसंपर्क अभियान, महेश कश्यप ने हल्बी में किया संवाद और रात्रि विश्राम…

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल खैरगुड़ा में सांसद जनसंपर्क अभियान, महेश कश्यप ने हल्बी में किया संवाद और रात्रि विश्राम

मधोता/बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मधोता 02 खैरगुड़ा में जन सम्पर्क अभियान के तहत विशेष चौपाल लगी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हल्बी भाषा में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। अपने सांसद को गांव में पाकर और रात्रि विश्राम करते देख ग्रामीण गदगद हो गए।

चौपाल की शुरुआत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से हुई। सांसद महेश कश्यप ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, हर घर नल-जल, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से बस्तर के गांवों की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। मोदी जी की गारंटी है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे।”

ग्रामीणों ने सांसद महेश कश्यप के सामने रखा प्रमुख मांग :-

ग्रामीणों ने खैरगुड़ा से देवड़ा मुख्य मार्ग और मारकंडी नदी पर उच्च स्तरीय पुलिया को सबसे जरूरी बताया। कहा कि बरसात में नदी पर पानी भरने से गांव का संपर्क कट जाता है। इसके अलावा सीसी सड़क, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामाजिक भवन, नल-जल योजना,पानी टैंकर , बिजली ट्रांसफार्मर और मनरेगा में नियमित काम की मांग रखी गई।

सांसद ने सभी मांगों पर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा, “विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर जाता है। मुख्य मार्ग, पुलिया, सीसी सड़क, स्ट्रीट लाइट, और बिजली के काम को प्राथमिकता में लिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, सरपंच ईस्पर मंडावी, उपसरपंच सामबती ठाकुर, मंडल महामंत्री चमरू यादव, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश चंदेल, नड़गु नाग, गणेश बघेल,चमेली साहू, रमेश कश्यप, मनोज कुमार , जोगेश्वर ठाकुर ,बलीराम मौर्य‌, केशव, नंदो,कुलंजन,मंगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि सांसद का हल्बी में संवाद और गांव में रात्रि विश्राम करना दिखाता है कि मोदी सरकार की सोच “गांव-गरीब-किसान” केंद्रित है। चौपाल का समापन “12 साल बेमिसाल, मोदी सरकार कमाल” के नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button