छत्तीसगढ़

CG – सांसद महेश कश्यप ने लिया बड़े चकवा की जर्जर शाला का जायजा, नए भवन निर्माण हेतु कलेक्टर को दिए निर्देश…

सांसद महेश कश्यप ने लिया बड़े चकवा की जर्जर शाला का जायजा, नए भवन निर्माण हेतु कलेक्टर को दिए निर्देश

जगदलपुर। लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने ‘जनचौपाल’ कार्यक्रम के दौरान ग्राम बड़े चकवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की जर्जर स्थिति को देखते हुए सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके से ही कलेक्टर को फोन कॉल के माध्यम से नए भवन निर्माण हेतु निर्देशित किया।

सांसद कश्यप ने स्कूल की जर्जर अवस्था को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा बताया। वर्तमान में भवन जर्जर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पास स्थित सामुदायिक भवन में संचालित की जा रही थी। छात्रों की शिक्षा सुचारू रूप से चलती रहे और उन्हें बेहतर वातावरण मिले,इसके लिए सांसद ने तत्काल प्रभाव से कक्षाओं को अब सामुदायिक भवन के स्थान पर स्टेडियम के कक्षों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

​इस दौरान सांसद ने ग्राम पंचायत के सरपंच,सभी पंचगण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शाला भवन के निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा कीl उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और नए भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button