छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा अपडेट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 20, 16 का इलाज जारी…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार को हुए हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ कर 20 हो गया। मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार, 600 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट में ओवर लोडिंग से ये ब्लास्ट हुआ है। साथ ही, पाइप लीकेज की भी बात सामने आ रही है।

बता दें कि दो दिन पहले बॉयलर फटने से 12 मजदूरों की मौत हो गई थी, जो आंकड़ा आज बढ़कर 20 हो गया है। वहीं, अभी भी 16 मजदूरों का इलाज जारी है।

इस पूरे मामले को लेकर मजदूरों ने बताया कि ब्लास्ट के समय न तो सायरन बजा और न ही किसी तरह का अलर्ट जारी किया गया। बस अचानक से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मजदूरों का कहना हैं कि जैसे ही हादसा हुआ वैसे ही दिल की धड़कन थम-सी गई। डर में आकर लेबर क्वार्टर में रहने वाले 2000 से अधिक मजदूर वापस चले गए। प्लांट में महज 50 मजदूर ही बचे थे।

अचानक फटा बॉयलर

जानकारी के अनुसार, प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ था। जिसके कारण पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना पर मौजूद लोगों के अनुसार घटना करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास हुई। इस दौरान प्लांट में काम जारी था। इसी दौरान अचानक बॉयलर में धमाके दार विस्फोट हो गया था। मामले में आसपास काम कर रहे कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए। तो कई लोग इसमें पूरी तरह झुलस गए थे।

Related Articles

Back to top button