छत्तीसगढ़

CG – 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी बालिका वर्ग का आयोजन बिलासपुर में हुआ संपन्न संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अश्वनी भारद्वाज हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//26वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता कबड्डी 19 वर्ष बालिका का आयोजन गुरुवार दिनाँक 06/08/2026 को स्व बी. आर. यादव स्टेडियम बिलासपुर में अश्वनी कुमार भारद्वाज संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग एवं जी डी गर्ग सहायक संचालक क्रीड़ा बिलासपुर संभाग के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अवध राम चंद्राकर पूर्व DSO बिलासपुर जिला उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आठों जिलों से आये हुए टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया । पहला सेमीफाइनल बिलासपुर (52) vs जी.पी.एम.(04) के मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर 48 अंको से विजयी रहा।

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुंगेली (38) vs कोरबा (18) के मध्य खेला गया जिसमें मुंगेली 20 अंको से विजयी रहा।आज का अंतिम और फाइनल मुकाबला बिलासपुर vs मुंगेली के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर 67-11 के मुकाबले 56 अंको से विजयी रहा।

प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कलेश्वर प्रसाद कश्यप सर, उत्तरा चेलकर सर, शशि लहरे सर, रितेश सिंह सर राम कुमार टंडन सर सुभाष त्रिपाठी सर, अरुण जैसवाल, सावत्री डडसेना नीलिमा केशर, कंचन धीरही, अजय साहा राजेश फ्रेंकलिन महेंद्र पटेल राकेश देवांगन, अशोक यादव आशीष मिश्रा और सभी जिले से आये हुए कोच मैनेजर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button