छत्तीसगढ़

CG – 3 ग्रामीणों की मौत : आसमानी कहर ने ली 3 ग्रामीणों की जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार, इलाके में शोक का माहौल……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा बकरा बाजार छुरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, 25 से 30 ग्रामीण आज छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में रोपा का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और खेत की मेढ़ पर सीधे आकाशीय बिजली आकर गिरी, जिसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए।

घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को सीएचसी कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कटघोरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button