छत्तीसगढ़

CG – 372 युवाओं ने थामा BJP का दामन, BJYM प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाया प्रवेश…..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा चुनाव को करीब ढाई साल का वक़्त बाकी है बावजूद सत्ताधारी भाजपा अभी से ही चुनावी मोड में नजर आ रही है। पार्टी के बड़े नेताओं के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में सदस्यता अभियान आयोजित किया जा रहा है और लोगों को पार्टी की रीती-नीति से अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय राजनीती में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन से निकलकर आई है। यहां संभाग के बीजापुर में करीब 372 युवकों ने एक साथ भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में प्रवेश लिया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सभी नव सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button