छत्तीसगढ़

CG IPS News : चार माह के मातृत्व अवकाश पर गई एसपी भावना गुप्ता, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

बलौदाबाजार। जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। गृह विभाग ने IPS भावना गुप्ता का चार महीने का मातृत्व अवकाश स्वीकृत किया है। उनके अवकाश पर जाने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब ओमप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का एसपी प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सेनानी में कमांडेंट पद पर पदस्थ हैं।

ओमप्रकाश शर्मा अपने मौजूदा कमांडेंट पद के साथ-साथ बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (PHQ) से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

देखें आदेश….

Related Articles

Back to top button