CG – पनारा पारा की रहने वाली एक महिला गांजा रखे हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी…

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जगदलपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही
पनारा पारा की रहने वाली एक महिला गांजा रखे हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी
आरोपीया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा करीबन 01 किलो 37 ग्राम जप्त
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये
नाम आरोपिया :- सुकल दई पति स्वर्गीय मिट्ठू राम बघेल उम्र 50 साल पता पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक महिला पनारापारा जगदलपुर में मेहरून कलर का साड़ी पहनी है, अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे गली में एक कत्था रंग का प्लास्टिक झोला में अवैधरूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने खड़ी हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम श्रीमति सुकल दई पति स्वर्गीय मिट्ठू राम बघेल उम्र 50 साल पता पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जो बरामद हुए गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 20.b.ii.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरी – अरुण मरकाम,
प्रशिक्षु उपनि – रानी सोनी
सउनि – सतीश यादव , मीना यादव
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – रीना अनंत ,पुनीता ठाकुर रंग लाल खरे , संगीता नायक , प्रदीप शुक्ला ,सोमालु , तोमन बघेल



