CG-बीजेपी नेता समेत 3 को जिंदा जलाने वाला मास्टर माइंड सहित 4 ने किया सरेंडर, रेत खनन को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष…..

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के कोरिया में हाल ही में हुए ट्रिपल मर्डर केस में अब एक बड़ा मोड़ आया है। भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को जिंदा जलाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी ने सरेंडर कर दिया है। मनोज त्रिपाठी अपने तीन साथियों के साथ मनेंद्रगढ़ थाने पहुंचा और सरेंडर किया।
जाने पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 16 जून 2026 की रात नौगईं गांव में हुई खौफनाक वारदात ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। आरोपियों ने भाजपा नेता की गाड़ी को रोककर उस पर पेट्रोल और आग लगा दी। इस वारदात में भाजपा नेता लल्ला सिंह की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके चचेरे भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह और एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अब मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन और आशुतोष त्रिपाठी के सरेंडर के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 पहुंच गई है।
रेत तस्करी और अवैध वसूली को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि रेत तस्करी और अवैध वसूली को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था। (Korea Triple Murder Case) 16 जून को हुई मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस का दावा है कि लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव में आरोपियों ने सरेंडर किया है।



